फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डिप्लोमाधारी स्मैक के साथ गिरफ्तार

डिप्लोमाधारी स्मैक के साथ गिरफ्तार

Sun, 27 May 2018 03:28 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
डिप्लोमाधारी स्मैक के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। इलेक्ट्रानिक्स से डिप्लोमा (आईटीआई) करने वाला कामधाम करने के बजाय नशे का सौदागर बन गया। वह नैनीताल के छात्रों को स्मैक की सप्लाई करते धरा गया। उसके पास से 2.380 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन


काठगोदाम पुलिस थानाध्यक्ष कमाल हसन को सूचना मिली कि एक तस्कर स्मैक बेचने के लिए गौलापार में घूम रहा है। उपनिरीक्षक नीरज चौहान, दिनेश शर्मा और भानु प्रताप की टीम ने कालीचौड़ मंदिर गेट के समीप युवक को स्मैक के साथ पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक अक्षत शाही फ्रेंड्स कालोनी लाल डाठ रोड का रहने वाला है। पूछताछ से पता चला कि वह बिलासपुर रामपुर से स्मैक खरीदकर लाता है।
विज्ञापन


हल्द्वानी में काफी परिचित होने के कारण वह अकेले ही नैनीताल और उसके आस पास घूमकर छात्रों को स्मैक आपूर्ति करता है। पता चला है कि नैनीताल और भवाली क्षेत्र के काफी छात्र नशे की चपेट में आ गए हैं। पुलिस के अनुसार वह नैनीताल में सात बार स्मैक आपूर्ति कर चुका है हालांकि वह इससे इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई से डिप्लोमा धारी बन गया नशे का सौदागर
नैनीताल में छात्रों को सप्लाई करता है स्मैक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed