{"_id":"59f4ef144f1c1bee688b7fa0","slug":"201509224212-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बंधक बनाकर किया निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को बंधक बनाकर किया निकाह
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एक युवक ने युवती को झांसा देकर 35 हजार रुपये ठग लिए और बंधक बनाकर उसके साथ जबरन भी निकाह कर लिया। परिजनों का कहना है कि बनभूलपुरा पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि युवती बयान देने के लिए नहीं आई। इसी कारण मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई अटकी हुई है।
वार्ड नंबर 14 इंद्रानगर में बिजनौर जिले के मंझेड़ा का रहने वाला एक युवक रहता था। उसने युवती के परिवार से नजदीकियां बढ़ाई। वह युवती की मां को बहन कहने लगा। 15 अक्तूबर को युवती की मां एसटीएच में इलाज कराने के लिए गई। इस बीच युवक ने युवती से कहा कि इलाज के लिए उसकी मां ने पैसा मांगा है। युवती 35 हजार रुपये लेकर युवक के साथ स्कूटी से चली गई। आरोप है कि युवक अस्पताल की जगह उसे नंधौर जंगल में ले गया। चाकू की नोक पर धमकाने के बाद उसने पैसा लिया और युवती को लेकर घर चला गया। काजी बुलाकर उसने अपने घर में युुवती से निकाह कर लिया। इस मामले में युवती की मां पुलिस को लेकर बिजनौर स्थित युवक के घर पहुंची और अपनी बेटी को वापस घर लाई। युवती की तरफ से बनभूलपुरा थाने और एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र दिया गया। युवती के पिता कहना है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इस बारे में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी का कहना है कि युवती बुलाने के बावजूद बयान देने नहीं आई है। युवती के बयान के आधार पर ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पिता का आरोप सही नहीं है।