फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली सीज

आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली सीज

Tue, 05 Sep 2017 02:28 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली सीज
हल्द्वानी/बिंदुखत्ता (नैनीताल)। वन विभाग ने लालकुआं के पास आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध खनन करती एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। हर बार की तरह इस बार भी चालक वाहन को छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। गौला रेंजर गणेश त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग का दल गौला में गश्त कर रहा था। इस बीच लालकुआं के बिंदुखत्ता में आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध ढंग से ट्रैक्टर ट्राली में रेता बजरी भरी जा रही थी। दल ने छापामारी की तो माफिया वाहन छोड़कर फरार हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली पर कोई नंबर भी नहीं था। खनन सामग्री जब्त करने के साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed