{"_id":"595fef174f1c1ba97c8b4613","slug":"201499459351-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चकों ने महिला का पर्स उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उच्चकों ने महिला का पर्स उड़ाया
Updated Sat, 08 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचक्कों ने महिला का पर्स उड़ाया, पीछा करने पर युवक गिरा
हल्द्वानी। रोडवेज के बाद श्री ऑवलेश्वर महादेव मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम उचक्कों ने एक महिला का पर्स उड़ा दिया। उचक्के को पकड़ने के लिए एक युवक ने पीछा किया लेकिन बाइक से टकराकर गिर पड़ा और उचक्का भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उचक्के की तलाश में जुट गई है।
हीरानगर निवासी श्याम सिंह की पत्नी मीनू बिष्ट शुक्रवार की शाम ऑवलेश्वर महादेव मंदिर के समीप एक दर्जी की दुकान पर कपड़ा लेने के लिए आई थी। इस बीच एक उचक्के ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में करीब छह हजार रुपये मौजूद थे। महिला के शोर मचाने पर रामलीला मोहल्ले के रहने वाले मोनू ने उचक्के का पीछा किया लेकिन बाइक से टकराकर गिर पड़ा। मौका पाकर उचक्का पर्स लेकर भागने में सफल हो गया। महिला ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सिपाही मौके का मुआयना करने के बाद चले गए।
शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
हल्द्वानी। पॉलीशीट बाइपास स्थित शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 42 हजार रुपये नगद और महंगी शराब की बोतलें समेट लीं। इस मामले में सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकान मालिक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शराब ठेके को देखने के लिए सीसीटीवी लगाया गया है। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि दुकान का ताला तोड़कर दो लोग अंदर घुसे थे। वे 42 हजार रुपये नगद और महंगी शराब पेटी में भरकर ले गए। काठगोदाम पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।