फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खाने का पैसा मांगने पर रेस्टोरेंट मालिक से हाथापाई बवाल

खाने का पैसा मांगने पर रेस्टोरेंट मालिक से हाथापाई बवाल

Wed, 12 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खाने का पैसा मांगने पर रेस्टोरेंट मालिक से हाथापाई बवाल
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के पास रेस्टोरेंट में सोमवार रात छात्रनेताओं से खाने का भुगतान मांगने पर मालिक से हाथापाई और तोड़फोड़ का आरोप है। रेस्टोरेंट मालिक ने छात्रसंघ पदाधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। भोटियापड़ाव चौकी पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट के मालिक अजय बहुगुणा के पिता एचआर बहुगुणा ने बताया कि छात्रनेता उनके यहां अक्सर खाने के आते हैं। सोमवार रात भी तीन छात्रनेता खाना खाने आए। खाने से पहले सैफ ने उनसे बकाया पैसे की मांग की। पैसा मांगते ही तीनों सैफ को हड़काने लगे। विरोध करने पर वे अजय के साथ हाथापाई करने लगे। मारपीट में सैफ लक्की को चोट लग गई। आरोप है कि वे धमकाकर रंगदारी मांग रहे थे। न देने पर उन्होंने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। मालिक अजय ने छात्रसंघ पदाधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ भोटियापड़ाव पुलिस को तहरीर दी है। दावा किया कि रेस्टोरेंट में बवाल का सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। रेस्टोरेंट मालिक का कहना था कि पहले भी कई बार उन्होंने छात्रनेताओं को उधारी में खाना खिलाया था लेकिन यह गुंडागर्दी के बल पर मुफ्त में खाना खाना चाहते थे। इस मामले में भोटियापड़ाव चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। उपनिरीक्षक महेश जोशी का कहना है कि कहासुनी का मामला सामने आया है। अन्य बातों के लिए सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


खाने का पैसा मांगा तो रेस्टोरेंट में हाथापाई, बवाल
छात्रसंघ पदाधिकारी सहित तीन छात्र नेताओं के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed