फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टक्कर के बाद बस और कार बनीं आग का गोला

टक्कर के बाद बस और कार बनीं आग का गोला

Wed, 21 Nov 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद बस और कार बनीं आग का गोला
हल्द्वानी में जले वाहन - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। एसडीएम कोर्ट के सामने खड़ी बस में सोमवार मंगलवार को कार की टक्कर से दोनों वाहनों में आग लग गई। पुलिस ने कार में फंसे व्यवसायी को किसी तरह से बाहर निकाला। आग का गोला बने दोनों वाहनों पर दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने व्यवसायी को बेस अस्पताल पहुंचाया। बाद में व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऋषिकेश के गली नंबर पांच निवासी व्यवसायी रचित मलिक अपने करीबी के घर आयोजित शादी में शामिल होने आए थे। शादी समारोह के बाद रात में साढ़े तीन बजे वह कार (यूके 06 एजी 5553) से होटल में सोने के लिए जा रहे थे। एसडीएम कोर्ट के सामने कार ने सिडकुल की खड़ी बस (यूके 04पीए1327) में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। राहगीरों से हादसे की जानकारी मिलने पर कंट्रोल रूम की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे व्यवसायी को किसी प्रकार निकाला। घायल व्यवसायी को पुलिस ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर बेस से डॉक्टरों ने व्यवसायी को अन्य अस्पताल के रिफर कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने व्यवसायी को भोटियापड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में व्यवसायी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर हवलदार राम कुमार फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंचे। उन्होंने फोर्स के साथ दोनों वाहनों के आग को काबू में किया। इस बीच आग से वाहन काफी जलकर नष्ट हो गए। इस बारे में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच करेगी। कार मालिक के खिलाफ काफी लोगों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed