फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वन्य जीव अंगों की तस्करों की खोज में जुटा वन विभाग

वन्य जीव अंगों की तस्करों की खोज में जुटा वन विभाग

Thu, 23 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
वन्य जीव अंगों की तस्करों की खोज में जुटा वन विभाग
हल्द्वानी। तेंदुए की खाल के सौदागर पकड़ने के बाद वन विभाग अब खरीदारों की तलाश में जुट गई है। वन विभाग गिरोह के तार ढूंढ रहा है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी ने मंगलवार को इंदिरानगर रेलवे फाटक के पास गौला पुल बाईपास से तेंदुए की खाल के साथ दो युवकों को दबोचा था। आरोपी हयात सिंह उर्फ विक्की निवासी मंदिर मार्ग गोपेश्वर (चमोली) और महावीर बिष्ट निवासी तपोवन, जोशीमठ ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वे ढाई लाख में खाल का सौदा करने आए थे। वन विभाग ने दोनों को जेल भेज दिया था। एसओजी अब गिरोह के सरगना समेत दूसरे सदस्यों की तलाश कर रही है। सूत्रों की मानें तो गिरोह गांव के सीधे युवकों को लाखों का लालच देकर इस धंधे में फंसा रहा है। विभाग ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने में जुट गया है। एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम ने बताया गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed