फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टेंपो में छूटे जेवरात और कपड़े

टेंपो में छूटे जेवरात और कपड़े

Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
टेंपो में छूटे जेवरात और कपड़े
हल्द्वानी। दिल्ली से शादी समारोह में आई महिला का जेवर वाला बैग टेंपो में छूट गया। इसका पता तब चला जब वह बारात घर में पहुंची। घटना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस टेंपो चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत निवासी सुरेश तिवारी का परिवार दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में रहता है। रविवार को उनकी पत्नी हेमा तिवारी अपने बेटे दीपक तिवारी के साथ रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से हल्द्वानी आई। स्टेशन से उतरने के बाद दोनों टेंपो में सवार हुए। उन्हें रणवीर गार्डन में शादी समारोह में शामिल होना था। टेंपो से उतरने के बाद जब सामान देखा तो एक बैग गायब था। उसमें जेवर और पकड़े थे। मां-बेटे ने बाहर आकर टेंपो वाले को तलाशा मगर तब तक वह जा चुका था। दीपक ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टेंपो चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed