फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अभिलेखों में फर्जीवाड़े पर कार्रवाई होगी

अभिलेखों में फर्जीवाड़े पर कार्रवाई होगी

Sun, 29 Apr 2018 02:37 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
अभिलेखों में फर्जीवाड़े पर कार्रवाई होगी
हल्द्वानी। अब दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर खनन वाहन नंधौर नदी से निकासी नहीं कर पाएंगे। वन विकास निगम ने ऐसे वाहनों की नो एंट्री करने का फैसला लिया है। इस बाबत सोमवार से प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वन निगम के नियमों के अनुसार नदी में घुसने से पूर्व वाहनों को परिवहन विभाग से रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण कराना होता है। इसमें वन निगम से जारी फार्म में वाहन स्वामी को परिवहन विभाग से वाहन की फिटनेस, टैक्स, बीमा वगैरह को सत्यापित करना होता है। यहां से अनापत्ति मिलने के बाद ही वन निगम वाहन को नदी से आरबीएम निकासी की अनुमति देता है। हाल ही में वन निगम ने 349 वाहनों की सूची परिवहन विभाग को दी थी। इसमें से 300 वाहन ऐसे पाए गए जिनके फिटनेस, टैक्स, बीमा वगैरह जमा नहीं था। इसके बाद फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ था। इस फर्जीवाड़े पर वन निगम सख्त हो गया है। अधिकारियों ने तय किया है कि अगले दो-तीन दिनों में नंधौर नदी के तीनों गेट कड़ापानी, कड़ापानी-1, एमवीआर गेट पर सभी वाहनों की सूची चस्पा की जाएगी। इसमें वाहन स्वामियों को हफ्ते-10 दिन की मोहलत दी जाएगी। यदि इस अवधि में वाहन स्वामी दस्तावेजों में सुधार नहीं करता है तो नदी में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाएगी। यानी वह नदी से आरबीएम निकासी नहीं कर पाएगा। फिलहाल वन निगम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ रणनीति बना रहा है।
विज्ञापन


सोम-मंगल को वाहनों की सूची गेटों पर चस्पा की जाएगी। सभी वाहनों को हफ्ता दो हफ्ता की मोहलत दी जाएगी। यदि दस्तावेज ठीक नहीं किए गए तो नदी में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीएस बोहरा, डीएलएम नंधौर, वन विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed