{"_id":"5ae38c144f1c1b9b098b6dfc","slug":"191524861972-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में तैनात सिपाही की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्मोड़ा में तैनात सिपाही की मौत
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड हल्दूपोखरा दरम्वाल स्थित मौसा के घर ठहरे सिपाही राकेश नेगी (28) की शुक्रवार को रहस्यमय हालात में मौत हो गई। मौसा के अनुसार राकेश रात में आईपीएल मैच देखने के बाद कमरे में जाकर सो गया था, सुबह जब उसे उठाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है।
मूलरूप से पहाड़पानी निवासी सिपाही राकेश नेगी अल्मोड़ा एसएसपी कार्यालय के सम्मन सेल में तैनात था। बृहस्पतिवार को सरकारी कार्य से आया सिपाही रामपुर रोड हल्दूपोखरा दरम्वाल निवासी मौसा नैन सिंह दर्मवाल के घर ठहर गया। उसने रात में आईपीएल मैच देखा। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। सुबह फोन आने पर उठा नहीं तो मौसेरे भाई ने उसके कमरे में जाकर देखा। सिपाही का शरीर ठंडा पड़ा था। आनन-फानन में मौसा ने पुलिस को सूचना दी और उसे लेकर एसटीएच लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछने पर मौसा ने बताया कि सिपाही की शादी अभी नहीं हुई थी।
उसने सितारगंज के सिसौना में अपना मकान बनाया था। सिपाही तीन भाई बहन हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी थी। मौत की जानकारी मिलते ही अल्मोड़ा पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अल्मोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।