{"_id":"5c4b7612bdec2254606a6088","slug":"181548449298-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एसटीएच के पास हुई दुर्घटना की समय से सूचना प्रसारित नहीं करने पर एसएसपी बृहस्पतिवार रात कोतवाली पहुंचे। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर थाने के दो मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस को समय से मौके पर पहुंचना होगा।
एसटीएच के पास रोड पर खड़ी कार में बृहस्पतिवार रात नशे में धुत चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय एसएसपी सुनील कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी रामपुर रोड से गुजर रहे थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसकी जांच के लिए एसएसपी रात में कोतवाली पहुंच गए। उस समय कोतवाल रोड पर मौजूद थे। एसएसपी के आने की सूचना मिलते ही कोतवाल विक्रम सिंह राठौर सहित अन्य पुलिसकर्मी कप्तान के समक्ष पेश हुए। उन्होंने बताया कि थाने का रिस्पांस टाइम सही नहीं है। सूचना देने के बाद समय से घटनास्थल पर पुलिसकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। इस मामले में एसएसपी ने मुंशी राजेश कुमार और राजेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। साथ ही घटनास्थल पर देर से पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। दुर्घटना के बाद मेडिकल चौकी पुलिस ने नशे में धुत कार चालक को हिरासत में ले लिया। पता चला कि चालक अपने पिता का इलाज कराने के लिए एसटीएच आया था, लेकिन शराब पीने के बाद कार लेकर रोड पर घूम रहा था।
दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
एसएसपी ने लापरवाही पर की कार्रवाई
दुर्घटना के बाद समय से सूचना नहीं देने पर रात में कोतवाली पहुंचे कप्तान
नशे में धुत चालक पकड़ा गया