फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डकैतीकॉड सात आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

डकैतीकॉड सात आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Wed, 14 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
डकैतीकॉड सात आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
हल्द्वानी। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने डकैती कांड मेें शामिल सात आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर व्यवसायी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रगति विहार कॉलोनी नवाबी रोड निवासी व्यवसायी सौरभ कौशल के घर 14 जून की रात डकैतों ने धावा बोला था। डकैतों ने झांसा दिया कि वे क्राइम ब्रांच से जुड़े हैं। व्यवसायी के साथ नौकर प्रकाश और उसके साले अजय कुमार कश्यप को असलहों के बल पर कमरे में बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया कि नौकर और उसके साले की मिलीभगत से ही व्यवसायी के घर डकैती डाली गई थी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर ने आरोपियों के खिलाफ 2/3 गैंगस्टर की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में मुरादाबाद जिले के भोजपुर कोरबाकू निवासी रिजवान उर्फ अंकल उर्फ गुरुजी, बरेली जिले के आंवला बजरिया नई मस्जिद के पास कस्बा निवासी नवी हसन, बरेली जिले के गंज तिकोनिया कुरैशियान आंवला निवासी दिनेश कश्यप और अजय कश्यप, मुरादाबाद जिले के खड़कपुर जगतपुर सरकड़ा मूंढापांडे निवासी रोहिताश कश्यप, दिल्ली के डी -20 ओखला विहार जामिया नगर निवासी समीर उर्फ मुस्तकीम, वैलेजली लॉज निवासी प्रकाश कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed