फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 साल से खुफिया एजेंसियों के रडार पर थे माओवादी

13 साल से खुफिया एजेंसियों के रडार पर थे माओवादी

Tue, 05 Jun 2018 02:27 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
13 साल से खुफिया एजेंसियों के रडार पर थे माओवादी
CRIME
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों माओवादियों के पीछे 2005 से आईबी और प्रदेश की खुफिया एजेंसी लगी हुई थी। एसएफटीओ का एक दरोगा दोनों के आवासों के इर्द गिर्द रहकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखता था।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार 2004 में हंसपुर खत्ता स्थित जंगल में माओवादियों के कैंप के संचालन का पुलिस को पता लगा था। पुलिस की जांच से पता चला कि मनीष मास्टर ही रमेश और दिवाकर के नाम से इस कैंप में आता जाता था।
विज्ञापन


कैंप का खुलासा होने पर मनीष हल्दूचौड़ से गायब हो गया था। शक होने पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी (आईबी) रमेश के पीछे लग गई। रमेश का साथी चंदौली जिले के सैय्यदराजा क्षेत्र के निवासी मनोज ने अपना नाम बदलकर अरविंद रख लिया था। आईबी ने स्थानीय खुफिया एजेंसी एसओसीटीएफ के एक दरोगा को दोनों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हिदायत दी थी। दरोगा सादे कपड़े में हल्दूचौड़ से लेकर दिल्ली तक दोनों का पीछा किया करता था। दस दिन पहले उस दरोगा की सामान्य मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर पुलिस की ओर से पकड़े गए दोनों माओवादियों को पता नहीं था कि वे केंद्रीय खुफिया एजेंसी के रडार पर हैं। बिहार के मधुबनी में नक्सलियों द्वारा आपरेशन धमाका में दोनों का नाम प्रकाश में आया था। ये प्रतिबंधित संगठन को संचालित करने के लिए बिहार से लेकर दिल्ली तक सफेदपोशों से मिलते थे। केंद्रीय खुफिया एजेंसी के पास ऐसे सफेदपोशों के नाम भी है। आईबी के मना करने के कारण ही गिरफ्तारी पहले संभव नहीं हो रही थी।


एक दरोगा हर रोज गतिविधियों पर रख रहा था नजर, दिल्ली में सफेदपोशों से मिलने जाते थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed