फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रोडवेज परिसर में महिला का पर्स उड़ाया

रोडवेज परिसर में महिला का पर्स उड़ाया

Mon, 02 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में महिला का पर्स उड़ाया
हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन जा रहे हैं तो सावधानी जरूर बरतें। न जाने किस उचक्के की नजर आपके पर्स पर हो। यहां पर्स चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। जो राह चलते यात्रियों को अपना शिकार बना लेता है। रविवार को उचक्कों ने यहां महिला और बुजुर्ग का पर्स साफ कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर यात्रियों ने एक उचक्के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में गाजियाबाद की महिला के बैग से रविवार की दोपहर उचक्कों ने पर्स पार कर दिया। पर्स में आठ हजार रुपये तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड था। महिला अपने पति के साथ एमबीपीजी कॉलेज में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा देने के लिए आई थी।
विज्ञापन

गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी कोचिंग संचालक जसवंत सिंह अपनी पत्नी पूर्णिमा के साथ रविवार को हल्द्वानी आए थे। एमबीपीजी कॉलेज से परीक्षा देने के बाद दोपहर दोनों बस पकड़ने के लिए रोडवेज परिसर पहुंचे। बस में चढ़ते समय किसी ने बैग से पूर्णिमा का पर्स साफ कर दिया। पर्स में तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, आईडी और 8000 रुपये थे। दोनों कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उचक्कों की तलाश करने का आश्वासन देकर दोनों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग का पर्स और मोबाइल लेकर भाग रहा था, पकड़ा गया
हल्द्वानी। रोडवेज परिसर से रविवार की सुबह उचक्के ने बुजुर्ग का पर्स और मोबाइल उड़ा दिया। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आसपास खड़े यात्रियों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। कुछ ही देर में उसे पकड़ र पुलिस के हवाले कर दिया। उचक्के के कब्जे से चोरी का एक और मोबाइल भी बरामद किया है।

बरेली जिले के शेरगढ़ जुवा जवाहरपुर निवासी मोहम्मद अयूब (67) कबाड़ का काम करते हैं। रविवार की सुबह वह काम के सिलसिले में हल्द्वानी पहुुंचे थे और अल्मोड़ा जा रहे थे। वह बस में बैठने की तैयारी कर रहे थे अचानक किसी ने उनकी जैकेट से पर्स और मोबाइल निकाल लिया। पर्स में 450 रुपये और आधारकार्ड थे। उचक्के को भागते देख बुजुर्ग ने शोर मचा दिया। उनकी मदद को लोग दौड़ पड़े और उचक्के को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम इरफान निवासी गफूरबस्ती का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि वह नशे के लिए चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed