{"_id":"5aaecf244f1c1bb3758b62ef","slug":"181521405732-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड में नौकरी दिलाने के नाम पर हल्द्वानी के एक युवक ने हरियाणा के दो युवकों से आठ लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवकों की जब उसने नहीं सुनी तो वे रविवार को हल्द्वानी आ धमके और युवक को उसके घर से पकड़ लिया। चौकी ले जाने पर उसने गलती मानी और साढ़े छह लाख का चेक दिया।
करनाल (हरियाणा) के शालीमार कॉलोनी निवासी जतिन सिंह और रोजापीर कालोनी बिलासपुर यमुनानगर निवासी राहुल रविवार की सुबह रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के पास एक घर में पहुंचे। उन्होंने एक युवक को पकड़ा तो आसपास के लोग विरोध करने लगे। दोनों युवकों ने बताया कि युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर छह महीने पहले दोनों से आठ लाख रुपये लिए थे। न नौकरी मिली न ही पैसे वापस हुए। युवक इधर-उधर की बातें करने लगा मगर दोनों उसे पकड़कर कोतवाली थाने ले गए। यहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें टीपीनगर पुलिस चौकी भेज दिया। युवकों ने बताया कि पकड़ा गया युवक खुद को एक बाबा का चेला बताता है और प्रवचन देता है। उससे उनकी मुलाकात हरियाणा में हुई थी। उसने बताया था कि उसका देहरादून सचिवालय से लेकर बड़े रसूखदारों से जान पहचान है। वह दोनों की नौकरी लगा देगा। इसके लिए उसने आठ लाख रुपये की मांग की थी। युवकों के अनुसार जैसे-तैसे इंतजाम कर उसे पैसे तो दे दिए मगर छह महीने तक नौकरी नहीं मिली। टीपीनगर चौकी में युवक ने हरियाणा के युवकों को साढ़े छह लाख का चेक दे दिया। चौकी प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।