{"_id":"5c7844dfbdec227386332e92","slug":"171551385823-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर में गोली मारकर पकड़ा डंपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर में गोली मारकर पकड़ा डंपर
विज्ञापन
बालू का अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज की टीम ने अवैध खनन रोकने का अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त दो डंपरों को पुलिस की मदद से जब्त किया गया। इनमें से एक डंपर को कब्जे में लेने के लिए वनकर्मियों को अगले टायर में गोली मारनी पड़ी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
दो दिन की बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण बृहस्पतिवार को नदी में उपखनिज निकासी बंद थी। इसके बावजूद नदी में अवैध खनन हो रहा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग, पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो डंपरों को पकड़ लिया। एक डंपर को काशीपुर क्षेत्र की गुलजारपुर चौकी पर पहुंचाया गया। रेंजर राजकुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे डंपर को दैनिक वेतनभोगी वनकर्मी आमिर खान चौकी में ला रहा था, लेकिन रास्ते ही खनन माफिया ने उससे अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। डंपर छीनने का प्रयास किया। वन कर्मी के शोर मचाने के बाद वनरक्षक मनवर सिंह अपनी राइफल से डंपर के अगले पहिये पर गोली मारी। इससे टायर पंचर हो गया। इसके बाद खनन माफिया मौके से भाग निकले। तभी स्टेपनी से टायर बदलने के बाद डंपर को जंगलात चौकी में लाया जा सका। घटना की सूचना मिलते सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसडीओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग कमल सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक खनन माफिया भाग चुके थे। घटना की जानकारी लेने के बाद रेंजर ने विक्की और सेठी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 323, 353, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
टायर में गोली मारकर पकड़ा डंपर
कोसी में उपखनिज निकासी बंद होने के बावजूद हो रहा था अवैध खनन
भागने का प्रयास करने के बावजूद दो डंपर पकड़े, दो नामजद