{"_id":"5bf3132fbdec226933278651","slug":"171542656815-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर मुख्य अभियंता से किया गाली गलौच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर मुख्य अभियंता से किया गाली गलौच
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग के डाकबंगले में ठहरे व्यक्ति ने नशे में मुख्य अभियंता से गालीगलौज की। खुद को वह मंत्री का करीबी बता रहा था। शिकायत पर पुलिस शराबी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उसने हंगामा किया। पुलिस ने धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार सिंचाई विभाग से पकड़ा गया शराबी पूरन सिंह राणा देहरादून के केदारपुरम निवासी है। सिंर्चाई विभाग का डाक बंगला और मुख्य अभियंता का कार्यालय सटा हुआ है। पूछताछ से पता चला कि पूरन सिंह अपने दोस्त से मिलने सिंचाई विभाग के डाक बंगला में आया था। दोनों ने सोमवार सुबह शराब पी। नशे में खुद को मंत्री का करीबी बताते हुए मुख्य अभियंता मोहन चंद पांडे को भला बुरा कहने लगा। परेशान होकर मुख्य अभियंता ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसे थाने ले आई, जहां वह गाली गलौज करने लगा। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है। आरोपी पहले अपना पता कनाली छीना अल्मोड़ा बता रहा था लेकिन बाद में देहरादून का पता बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह देहरादून में लाइसेंस बनवाने का काम करता है।