फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंत पार्क में अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी

पंत पार्क में अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 31 Oct 2018 02:10 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
पंत पार्क में अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर एमबी डिग्री कॉलेज के सामने पंत पार्क में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी गर्दन में फोड़ा पाया गया। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि कैंसर जैसी बीमारी से परेशान होकर उसने जान दी होगी।
विज्ञापन

सुबह कुछ लोग पार्क में मार्निंग वाक करने पहुंचे तो पेड़ से शव लटका देख दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने शव उतारा। करीब 40 साल वर्षीय युवक ने फांसी लगाने के लिए मफलर का फंदा बनाया था। मुंह पर मास्क लगा था। मास्क हटाने पर खून गिरने लगा। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह दो दिन से पार्क में रह रहा था। घटनास्थल पर कंबल पड़ा मिला। जेब में 50 रुपये भी रखे मिले। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि उसे कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। शायद इसी वजह से उसने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed