{"_id":"5b4f7f254f1c1bc57a8b50a2","slug":"171531936549-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे बाजार वृद्ध के बैग से धन निकालने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरे बाजार वृद्ध के बैग से धन निकालने की कोशिश
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सिलसिलेवार चोरियां और सौनी में किशोर की संदिग्ध मौत का रहस्य सुलझा भी नहीं था कि बुधवार की सुबह बाजार में एक युवक द्वारा वृद्ध के बैग से 10 हजार रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आ गया।
युवक को वृद्ध के बैग से रुपये निकालते देख एक बाइक सवार ने उसका हाथ पकड़ लिया जिससे रुपये सड़क पर गिर गए। वहां एकत्रित भीड़ को देख युवक भाग गया। बाद में स्थानीय युवा उसे आबकारी धारे से मो. कमाल सिद्दीकी निवासी बनभूलपूरा नार्ड न. 14 जिला नैनीताल को पकड़ लाए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि मामले में किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
बुधवार सुबह नगर के मुख्य बाजार में हल्द्वानी के एक युवक द्वारा बैंक से पैसे निकालकर ला रहे वृद्ध के बैग से 10 हजार रुपये की चोरी करने का मामला सामने आया है। हालांकि रुपये निकालते उसे एक बाइक सवार ने देख लिया और युवक का हाथ पकड़ लिया। छीना झपटी में धनराशि सड़क पर गिर गई। वहां एकत्रित भीड़ देखकर आरोपी ने दौड़ लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय युवक भी उसके पीछे दौड़े।
विज्ञापन
उसे बाद में आबकारी गधेरे से पकड़ लिया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। लेकिन वृद्ध कोतवाली नहीं पहुंचे, जिस कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। एसआई गौरव जोशी ने बताया कि कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी युवक का चालान काटकर उसे छोड़ दिया गया है।