{"_id":"5a74ce514f1c1b90268b800a","slug":"171517604433-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की के परिजनों की मोर्चरी पर जुटी भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्की के परिजनों की मोर्चरी पर जुटी भीड़
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हादसे का शिकार विक्की नेगी काफी मिलनसार युवक था। इसी कारण पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी पर काफी लोगों की भीड़ जुटी थी। करीबियों का कहना था कि मंडी बाईपास पर शराब की दुकानों के चलते आए दिन जाम के साथ दुर्घटना होती रहती है। इस मामले में पुुलिस कुछ नहीं करती है।
अलकनंदा कालोनी निवासी डंपर संचालक विक्की नेगी (30) अपने दोस्त देवलचौड़ निवासी पंकज नेगी के साथ गाड़ी खड़ी कराने के लिए गौला नदी की तरफ गया था। लौटते समय मंडी बाईपास तिराहा (पेट्रोल पंप के सामने) पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दिया। यहां डाक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। विक्की के साथी पंकज की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। पता चला कि विक्की की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। उसने मकान बेचने के लिए मन बनाया था। मकान के दाम भी लग चुके थे लेकिन इसके पहले हादसा हो गया। परिवार के लोग घटना के चलते काफी गमगीन हो गए हैं। मोर्चरी पर आए साथियों का कहना था कि विक्की यारो का यार था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।