फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आत्मदाह की धमकी देने वाला पार्षद गिरफ्तार रिहा

आत्मदाह की धमकी देने वाला पार्षद गिरफ्तार रिहा

Sun, 21 Jan 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
आत्मदाह की धमकी देने वाला पार्षद गिरफ्तार रिहा
हल्द्वानी। पार्षद मुन्ना पोखरिया ने आत्मदाह की धमकी क्या दी पुलिस और प्रशासन को मानो सांप सूंघ गया। सुबह से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परेशान रहे। पार्षद के घर से लेकर नगर निगम तक पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। हालांकि काठगोदाम पुलिस ने पार्षद को नैनीताल रोड पर सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से एक जमानत और निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पॉलीशीट वार्ड संख्या पांच निवासी पार्षद मुन्ना पोखरिया ने मेयर पर अपने वार्ड की उपेक्षा का आरोप लगाकर शनिवार को आत्मदाह की धमकी दी थी। काठगोदाम पुलिस ने रात में ही पार्षद के घर को घेर लिया था। एलआईयू भी पल-पल की जानकारी ले रही थी लेकिन पता चला कि वह रात में घर पहुंचे ही नहीं। नगर निगम में सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि पार्षद नैनीताल रोड चंदन डायग्नोसिस सेंटर के पास खड़ा होकर किसी से बात कर रहा है। इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पार्षद को धारा 151,107/16 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पार्षद ने लिखकर दिया कि वह आत्मदाह जैसा कदम नहीं उठाएगा। पुलिस ने पार्षद को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के समक्ष पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष उसने मेयर को संबोधित ज्ञापन दिया और कहा कि वह आत्मदाह नहीं करेगा।
विज्ञापन


छह माह से परेशान हूं, वार्ड में विकास कार्य ठप हैं
पार्षद मोहन पोखरिया ने एक बार फिर मेयर पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह छह माह से चार सूत्री मांग को लेकर मेयर के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। काम नहीं होने से परेशान हैं। यदि एक सप्ताह में उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वह धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद मोहन पोखरिया ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पोखरिया ने कहा कि मेयर छह महीने से उनकी नहीं सुन रहे हैं। परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय लिया। उधर, मोहन पोखरिया के समर्थन में पहुंचे पार्षद महेंद्र नागर, मो. गुरफान, सुमित ने कहा कि आत्मघाती निर्णय लेने के लिए मेयर जिम्मेदार हैं। मेयर ने पार्षद का मानसिक उत्पीड़न किया और शनिवार को भी पार्षद से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि जल्द ही मेयर के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

पार्षद की चार मांगें
-वार्ड में चार सड़क और नालियां बनाई जाए
-सीवर लाइन का काम शुरू कराया जाए
-अमृत योजना से पेयजल लाइन बिछाई जाए
- स्वच्छता समिति बनाई जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed