{"_id":"59d698e84f1c1b6e548b5e78","slug":"171507236072-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिल से बोरे भर भर कर हो रहा था अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर साइकिल से बोरे भर भर कर हो रहा था अवैध खनन
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन विभाग के सचल दस्ते ने गौला नदी में मोटरसाइकिल पर बोरे लाद लाद कर किए जा रहे अवैध उपखनिज भंडारण का भंडाफोड़ किया है हालांकि मोटरसाइकिल चालक फरार हो गया। वहीं गौला से अवैध खनन में एक डंपर जब्त किया गया है।
गौला रेंजर गणेश त्रिपाठी ने बताया कि तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरक्षा बल प्रभारी सुनील गैरोला के नेतृत्व में दस्ते ने गौलापार गोविंद ग्राम से डंपर यूके 04 सीए 5128 को अवैध उप खनिज ले जाते पकड़ा है। वाहन चालक उप खनिज के दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर उपखनिज समेत डंपर को जब्त कर दिया है। दस्ते में देवी प्रसाद बडोला, अमर सिंह बिष्ट, संजय, जयदीप जोशी आदि थे। इधर वन विभाग के सचल दस्ते ने लालकुआं के बिंदुखत्ता में गश्त कर रही थी। इस बीच दस्ते ने देखा कि एक बाइक सवार नदी से बोरे में भर कर रेता, बजरी लाकर किनारे पर जमा कर रहा था। वहीं दस्ते को देखकर बाइक सवार वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दस्ते ने बाइक को जब्त कर दिया जबकि जमा उप खनिज को भी नदी में बहा दिया गया।