{"_id":"5c9bdc7dbdec2214195abf27","slug":"163-sticks-caught-indigenous-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"163 पेटी देसी शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
163 पेटी देसी शराब पकड़ी
Thu, 28 Mar 2019 01:56 AM IST
naveen chandra joshi
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: naveen chandra joshi
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर पकड़ी गई शराब के साथ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फ्लाइंग स्क्वायड ने चुनाव में परोसने के लिए जा रही 163 पेटी देसी शराब पकड़ी है। टीम ने वाहन को सीज कर शराब कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। चालक शराब दुकान में ले जाने की बात कह रहा था, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
चुनाव को देखते हुए फ्लाइंग स्क्वायड बुधवार की तड़के चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के पास टीम ने पिकप वाहन संख्या यूके 04-सीए-3054 को खड़ा देखा। टीम ने चेकिंग की तो उसमें दबंग मार्का 163 पेटी देसी शराब लदी हुई थी। पुलिस ने चालक शाकिब हुसैन को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि शराब आबकारी विभाग के गोदाम से लाया था और इसे दुकान में पहुंचाना था। यह भी बताया कि देसी शराब ले जाने के लिए 26 मार्च को अनुमति पत्र जारी किया गया है लेकिन वह इससे जुडे़ दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम में विश्व विजय सिंह देव, एसआई दीवान सिंह, गणेश त्रिपाठी, संजय रावत, संजय नेगी, होमगार्ड सुरेंद्र प्रसाद व महेश चंद शामिल थे।
विज्ञापन
आबकारी विभाग पर्दा डालने में लगा
हल्द्वानी। देसी शराब पकड़े जाने के बाद आबकारी विभाग भी इस पर पर्दा डालने लगा है। आबकारी विभाग के निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि शराब विभाग के गोदाम से ही गई थी। एक ही व्यक्ति तीन दुकानें देखता है। यहां से शराब ले जाने की अनुमति दी गई थी। चालक पहले जजी कोर्ट के सामने शराब पहुंचा आया था। दोबारा वह गलती से यहां चला गया।