फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रेन में बुजुर्ग यात्री की मौत

ट्रेन में बुजुर्ग यात्री की मौत

Sun, 31 Mar 2019 02:19 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बुजुर्ग यात्री की मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। मुंबई में बेटे से मिलकर लौट रहे बुजुर्ग की संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। रविवार को बेटों के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के पांखू बेड़ीनाग निवासी राम सिंह कार्की (72) अपने बेटे भरत सिंह कार्की से मिलने के लिए मुंबई गए थे। वह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से लौट रहे थे। शुक्रवार की रात रामपुर स्टेशन के पास उनकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोग उन्हें कॉल कर रहे थे लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा था। बर्थ के पास सो रहे लोगों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आंख नहीं खोली। यात्रियों ने उसी नंबर पर कॉल की तो पता चला कि फोन राम सिंह के बेटे ने किया था। बेटे ने अपने चचेरे भाई नरेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। ट्रेन के काठगोदाम पहुंचने पर जीआरपी ने तत्काल सीट से उतारकर राम सिंह को परिजनों को सुपुर्द किया। एसटीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेेडिकल चौकी के पुलिसकर्मियों की पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि राम सिंह हार्ट के मरीज थे। राम सिंह के बेटे त्रिलोक सिंह कार्की अमेरिका और भरत सिंह मुंबई में नौकरी करते हैं। दोनों को परिजनों ने सूचना भेज दी है।
विज्ञापन



ट्रेन में हार्ट अटैक से चल बसा बुजुर्ग
बेटे से मिलने मुंबई गए थे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बिगड़ी हालत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed