फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हरियाणा में मिले लापता छात्र

हरियाणा में मिले लापता छात्र

Tue, 07 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में मिले लापता छात्र
हल्द्वानी। हरियाणा पुलिस ने काठगोदाम क्षेत्र से लापता हुए चार छात्रों को फरीदाबाद रोडवेज से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि काठगोदाम थाना क्षेत्र से चार छात्र शनिवार को लापता हो गए थे। इनमें कृष्णा विहार गायत्रीनगर निवासी सूरज चौधरी (16) पुत्र राकेश चौधरी, ग्राम पंचायत ब्यूरा टंगर निवासी करन अधिकारी पुत्र गोपाल सिंह अधिकारी (16), विजय कुमार पुत्र हरीश कुमार (16), आदित्य शामिल हैं। सभी छात्रों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। पुलिस ने सर्विलांस से एसएमएस ट्रैक कर चारों छात्रों की लोकेशन का पता लगाया। चारों की लोकेशन हरियाणा के फरीदाबाद में मिल रही थी। पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क कर सहयोग मांगा। लापता छात्रों की फोटो भी भेजी। इसी फोटो के आधार पर फरीदाबाद पुलिस ने चारों को रोडवेज से पकड़ लिया। बरामदगी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने पुलिस की टीम परिजनों के साथ हरियाणा भेज दी है। मंगलवार शाम तक छात्र घर लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed