फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शराब पीकर पटरी पर लेटा और ट्रेन से कट गया

शराब पीकर पटरी पर लेटा और ट्रेन से कट गया

Thu, 26 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर पटरी पर लेटा और ट्रेन से कट गया
हल्द्वानी। नशे के आदी एक युवक ने खुद तो अपनी जिंदगी तबाह की ही, परिवार को भी मझधार में छोड़ दिया। शराब पीकर वह इंदिरानगर बड़ी मस्जिद के पास पटरी पर लेटा और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 21 इंदिरानगर मोहम्मदी चौक निवासी आसिफ (28) पुत्र जाहिद हुसैन बुधवार की शाम अचानक शराब पीने के बाद घर से निकल गया। कुछ देर बाद पिता को सूचना मिली कि वह शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कट गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, संजय कुमार और कुमकुम धानिक मौके पर पहुंचे। आसिफ के सिर और शरीर में चोटें आई थी। एक पैर कट गया था। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि आसिफ स्मैक, शराब और गोलियों का सेवन करता था।
विज्ञापन


पिता ने कहा, सब कुछ बर्बाद कर दिया था
हल्द्वानी। आसिफ के पिता जाहिद ने बताया कि उसकी नशे की आदत से पूरा परिवार परेशान हो गया था। आसिफ की दो बेटियां और चार साल का एक बेटा है। वह मकानों की पुताई कर वह अपना खर्च चलाता था। जाहिद के अनुसार बेटे के मौत का गम है लेकिन मना करने के बावजूद वह शराब, स्मैक, नशे की गोलियों का सेवन करता था। उसकी पूरी मजदूरी नशे में डूब जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे ने मौत तक पहुंचाया, फिर भी लोग नहीं चेतते
हल्द्वानी। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी, समाजसेवी मारूफ, वकील अहमद और मुकीम सैफी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि आसिफ को नशे ने मौत तक पहुंचाया है। इसके बावजूद क्षेत्र के युवक और बच्चे नशा नहीं छोड़ते हैं। बनभूलपुरा के काफी बच्चे नशे की गिरफ्त में आकर अपना घर बर्बाद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed