{"_id":"5b0850c74f1c1bf46e8b49b5","slug":"161527271623-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका फरार मुजरिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका फरार मुजरिम
Updated Fri, 25 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा फरार मुल्जिम दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। अलबत्ता पुलिस की कई टीमें पूरे क्षेत्र में दबिश दे रही हैं। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर सोमेश्वर पुलिस टीम, चौखुटिया कैंप से एक वाहन पीएसी, थाना पुलिस, रानीखेत के सीओ वीर सिंह आदि फरार मुल्जिम महेश मैनाली का सुराग लगाने के लिए दिनभर कांबिंग करते रहे।
मटेला क्षेत्र के ब्यासखत्ता निवासी महेश मैनाली को स्थानीय महिलाओं से चेन स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बृहस्पतिवार शाम न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। वह दीवार फांदकर भाग निकला। घटना के बाद मौके पर रानीखेत से सीओ वीर सिंह सहित पूरा पुलिस महकमा सकते में आ गया। इधर दूसरे दिन भी पुलिस की टीमें पूरे क्षेत्र में दबिश देती रही, लेकिन देर शाम तक फरार महेश का पता नहीं चल सका था। बताया गया है कि मुल्जिम ने कुछ दिन पूर्व जेल में अपने बाल मुंडवाए थे। अंदेशा ही कि उसने यह तानाबाना फरार होने के लिए ही बुना था। न्यायालय में पेशी पर लाते समय बृहस्पतिवार शाम वह जंगल में ढलान की तरफ तेजी से निकला। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फरार महेश को पकड़ने के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
एसओजी सहित पुलिस की टीमें दिनभर जुटी रही कांबिग में
कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर मुल्जिम फरार हो गया था
-छह साल से फरार मुल्जिम को पिछले महीने पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था, अब भी पुलिस ही उसे पकड़ेगी। इस कार्य में एसओजी सहित पूरे क्षेत्र की पुलिस मुल्जिम की धर पकड़ में लगी हैं। शीघ्र ही मुल्जिम पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
- पी रेणुका देवी, एसएसपी अल्मोड़ा।