फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालाढूंगी में 12 साल की बच्ची का अपहरण

कालाढूंगी में 12 साल की बच्ची का अपहरण

Tue, 15 May 2018 02:25 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी में 12 साल की बच्ची का अपहरण
कालाढूंगी में भ्ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी में सोमवार को एक मिस्त्री ने 12 साल की बच्ची का अपहरण किया तो हड़कंप मच गया। पुलिस हरकत में आई तो उसे दाबका नदी के पास दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने देर शाम थाना घेर लिया और हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने मिस्त्री के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा को मेडिकल के लिए हल्द्वानी भेजा है।
विज्ञापन


बैलपड़ाव चौकी पुलिस के मुताबिक इलाके के एक गांव की छात्रा सोमवार को स्कूल गई थी। दोपहर को जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। स्कूल के दूसरे छात्रों ने बताया कि एक बाइक सवार युवक उसे अपने साथ ले गया है। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


छात्रा के लापता होने पर पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को दाबका नदी के पास से एक बाइक सवार छात्रा को ले जाते मिल गया। पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम जुनैद हाल निवासी खत्याड़ी रामनगर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी सामने आया कि वह मिस्त्री है और एक महीने पहले छात्रा का घर बनाने गया था। सोमवार को छात्रा को बहला फुसला कर ले जा रहा था। पुलिस दोनों को लेकर कालाढूंगी थाने पहुंची। छात्रा के गांव के साथ साथ आसपास के इलाके के लोग कालाढूंगी थाने पहुंच गए और हंगामा काटने लगे। बाद में पुलिस ने मिस्त्री के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।


बैलपड़ाव चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने कहा कि नाबालिग छात्रा को अगवा करने के आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा की मेडिकल जांच हो रही है।



ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया तब पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed