{"_id":"5ad8ff2f4f1c1b05418b575f","slug":"161524170543-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा लिया किराएदार मालकिन की दुकान तोड़ने पहुंची महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसा लिया किराएदार मालकिन की दुकान तोड़ने पहुंची महिलाएं
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। तिकोनिया में गारमेंट की दुकान में तोड़फोड़ करने पहुंचीं महिलाओं के तेवर देख हर कोई दंग रह गया। उनका आरोप था कि दुकान मालकिन के किराएदार ने लोन दिलाने के नाम पर उनके रुपये हड़पे हैं। भोटिया पड़ाव पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष की महिलाओं को 107/16 में पाबंद किया है।
बसंत बिहार मुखानी में रहने वाली महिला की तिकोनिया में गारमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की दोपहर छह महिलाएं दुकान में तोड़फोड़ करने के लिए पहुंच गई। इस बीच दुकान मालकिन ने घटना की जानकारी भोटिया पड़ाव पुलिस को दी। महिलाएं भी पुलिस चौकी तक पहुंच गई। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि दुकान मालकिन के किराएदार कई महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर पैसा लिया था। किराएदार काफी समय पहले कमरा छोड़कर चला गया। पुलिस ने इस मामले में तोड़फोड़ करने गई महिलाओं को हड़काया और दोनों पक्षों का 107/16 में पाबंद किया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही महिलाएं चौकी से खिसक गईं।