फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुर्घटना रात में चेकिंग का समय शाम तक

दुर्घटना रात में चेकिंग का समय शाम तक

Thu, 08 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना रात में चेकिंग का समय शाम तक
हल्द्वानी। हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं मगर पुलिस न तो हादसों के कारणों को तलाश पा रही है न ही रोकने का प्रयास कर रही है। अमूमन हादसों का समय रात या भोर में होता है लेकिन पुलिस चेकिंग की खानापूरी दिन में कर देती है। गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


रामपुर रोड के गन्ना सेंटर, एस मोड़, अमर उजाला कार्यालय के सामने आठ हादसे रात और सुबह में ही हुए हैं। एक महीने के अंदर पीएसी के जवान सहित छह लोगों की मौत हो चुकी है। बरेली रोड पर प्रधान पति सहित कई लोग रात में हादसे के शिकार हुए हैं। नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर भी 90 फीसदी रात में ही सड़क हादसे हुए हैं।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए अपना समय नहीं बदला है। पुराने नियमों के अनुसार पुलिस दोपहर या शाम को ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ अभियान चलाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात के चलते जाम भी अमूमन सात या आठ बजे ही लगता है। हालांकि सीपीयू की ड्यूटी का समय 11 बजे रहता है लेकिन दिन में ड्यूटी करने के बाद रात में सीपीयू सड़कों से गायब रहती है। हादसे की सूचना मिलने पर ही सीपीयू मौके पर पहुंचती है। लोगों का कहना है कि नववर्ष पर पुलिस ने रात में चेकिंग अभियान चलाया था। तब रफ्तार से भागने वाले पकड़े गए या रास्ता बदल दिए थे।


सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है। रात के समय सघन चेकिंग अभियान का उल्टा असर होने की आशंका भी रहती है। यह देखा गया है कि पुलिस की गाड़ी देखकर रात में ओवर स्पीडिंग की कोशिश की जाती है। इससे हादसा होने की आशंका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed