फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवैध खनन करना पट्टेधारों को पड़ा भारी

अवैध खनन करना पट्टेधारों को पड़ा भारी

Fri, 05 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करना पट्टेधारों को पड़ा भारी
जिला खान अधिकारी राजपाल लेखा, एसडीएम कोश्यां कुटौली प्रमोद कुमार ने बृहस्पतिवार को खनन पट्टा क्षेत्रों का औचक किया। उन्होंने बेतालघाट के रतौड़ा, घंघरेटी, तल्ली सेटी क्षेत्र के खनन कारोबारियों पर 42.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

खनन पट्टों पर पहुंचे आला अधिकारियों ने खनन क्षेत्र की नापजोख की। तय सीमा, मात्रा से अधिक क्षेत्र में अवैध करने पर पट्टे धारकों पर लाखों का जुर्माना लगाया। इन पट्टे धारकों में से देवेंद्र मनराल पर 17 लाख, बाबा स्टोन क्रशर पर 14 लाख, पुष्कर मेहरा पर 4.50 लाख, विक्रम नेगी पर 3.50 लाख, देवेंद्र जलाल 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति डीएम से की है। बताया कि जिन पट्टे धारकों पर जुर्माना लगाया गया है, उन्होंने तय सीमा से अधिक घनमीटर में अवैध किया गया है। कहा कि किसी भी हालत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के औचक निरीक्षण कर लाखों के जुर्माना काटने पर अन्य पट्टे धारकों और स्टोन क्रशरों के स्वामियों में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed