{"_id":"59f4ef204f1c1bce538b9c74","slug":"161509224224-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के सामने सिटी बजाने वाला पोपट पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के सामने सिटी बजाने वाला पोपट पकड़ा गया
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। स्कूलों में लगाई गई शिकायत पेटिका में मिली चिट्ठी के आधार पर एक मनचले को कुछ घंटे हवालात की हवा खानी पड़ी। वह इंटर की छात्रा को स्कूल आने-जाने पर सिटी बजाकर परेशान करता था। छात्रा ने विरोध कर उसे कई बार समझाने की कोशिश की मगर जब वह नहीं माना तो अपनी फरियाद स्कूल में लगी शिकायत पेटिका पर डालकर की। युवक के घर वालों की ओर से लिखित रूप से माफी मांगी तो उसे छोड़ दिया गया।
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने पेटिका में शिकायत डाली थी। आरोप था कि पोपट नाम का युवक उसे देखकर सिटी बजाता है। अश्लील हरकतें करता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोपट को ढूंढ निकाला। छानबीन से पता पता चला कि वह काठगोदाम पोस्टआफिस के पीछे रहने वाला वाशु शर्मा है। लोग उसे पोपट भी कहते हैं। पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई। सूचना मिलने पर थाने में उसकी मां भी पहुंच गईं और गिड़गिड़ाने लगी कि वह कमाने वाला इकलौता बेटा है। मां की सिफारिश पर पुलिस ने माफीनामा लिखवाया। हिदायत देने के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि आइंदा शिकायत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।