फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   16 months trying to rape innocent

16 माह की मासूम के साथ बलात्कार की कोशिश

Sun, 25 Jan 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 25 Jan 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
16 months trying to rape innocent

भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक रिक्शा चालक ने शनिवार शाम ननिहाल में रह रही सोलह माह की बच्ची से बलात्कार का प्रयास किया। रिक्शा चालक बच्ची को घुमाने के बहाने अपने घर ले गया था।

विज्ञापन

खून से लथपथ देख मासूम की नानी ने पड़ोसियों की मदद से रिक्शा चालक को पकड़ लिया। रिक्शा चालक शराब के नशे में धुत था। गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत निवासी रिक्शा चालक डाल चंद्र (30) भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति का रिक्शा चलाता था। पिछले कुछ महीनों से डाल चंद्र गोलचा कंपाउंड स्थित एक लोहे की दुकान पर काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम डाल चंद्र रिक्शा मालिक के घर पहुंचा। घर पर रिक्शा मालिक नहीं था, जबकि उसकी पत्नी 18 माह की अपनी नातिन के साथ खेल रही थी।
डाल चंद्र ने बच्ची को घुमाने के बहाने गोद में उठा लिया और पड़ोस में ही अपने किराये के कमरे में ले गया। नानी भी बेखबर हो गई। उसे लगा कि रिक्शा चालक डाल चंद्र उसकी नातिन को घुमाकर घर ले आएगा, तब तक उसका घर का कामकाज हो जाएगा।
कुछ देर बाद रिक्शा चालक बच्ची को गोद में लेकर वापस लौटा। बच्ची खून से लथपथ थी। नातिन की हालत देख नानी दौड़कर उसके पास गई और रिक्शा चालक का कालर पकड़कर बच्ची की हालत का कारण पूछने लगी। शोर सुनकर पड़ोसियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। रिक्शा चालक शराब के नशे में था। पड़ोसियों ने उसे पीटकर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथ बलात्कार का प्रयास हुआ है। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने कोतवाली पहुंचकर रिक्शा चालक से पूछताछ की।

रिक्शा चालक ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं किया। एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने धारा 376, 511 और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed