फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन देशों के प्रतिनिधि शवों की शिनाख्त करने आएंगे

तीन देशों के प्रतिनिधि शवों की शिनाख्त करने आएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
तीन देशों के प्रतिनिधि शवों की शिनाख्त करने आएंगे
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। मोर्चरी में रखे गए छह विदेशियों के शवों की शिनाख्त के लिए तीन देशों के प्रतिनिधि आएंगे, लेकिन यह तय नहीं हुआ है कि प्रतिनिधि कब आएंगे। इस मामले में पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और दूतावासों के बीच बातचीत हुई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले की पुलिस टीम शवों को सुपुर्द करने के लिए शहर में ठहरी हुई है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि शवों की शिनाख्त करने के लिए यूएस के दो प्रतिनिधि, इंग्लैंड दूतावास से चार लोग और एक प्रतिनिधि आस्ट्रेलिया दूतावास से आएगा। अभी पुलिस को मालूम नहीं है कि दूतावास के प्रतिनिधि कब आएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह का कहना है कि अभी उनको दूतावास से कोई औपचारिक आदेश नहीं मिला है। पिथौरागढ़ से लेकर नैनीताल तक के अधिकारी दूतावासों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



तीन देशों के प्रतिनिधि शवों की शिनाख्त करने आएंगे
पिथौरागढ़ जिला प्रशासन से दूतावासों ने बातचीत की, अभी आने की तिथि तय नहीं
पर्वतारोहियों के शव की शिनाख्त का मामला

दो दिनों से मोर्चरी में रखे हैं छह शव
पिथौरागढ़ से सात पर्वतारोहियों के शवों को एमआई-17 हेलीकाप्टर से तीन जुलाई को यहां लाया गया था। इनमें सिर्फ अल्मोड़ा निवासी गाइड चेतन पांडे के शव की शिनाख्त हुई थी। आर्मी के वाहन से सभी पर्वतारोहियों के शवों को मोर्चरी लाया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने तीन जुलाई को देर रात तक सभी शवों का पोस्टमार्टम किया। चेतन पांडे के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अन्य शवों में केमिकल लेप लगाकर डॉक्टरों ने मोर्चरी में सुरक्षित रखा है। पुलिस ने आस्ट्रेलिया की महिला रूथ की शिनाख्त अनुमान के आधार पर की है। क्योंकि पर्वतारोही दल में सिर्फ एक महिला थी। अन्य शवों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed