फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बंद कमरे में मृत मिला फार्मासिस्ट

बंद कमरे में मृत मिला फार्मासिस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बंद कमरे में मृत मिला फार्मासिस्ट
हल्द्वानी। किशनपुर घुड़दौड़ा पंचायतघर रामपुर रोड निवासी फार्मासिस्ट अपने कमरे में मृत मिला। परिजनों को उसके बिस्तर पर इंजेक्शन की शीशी और सिरिंज मिली। आशंका है कि उसने जहरीली दवा का इंजेक्शन लगाया होगा, इससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

किशनपुर घुड़दौड़ा पंचायतघर रामपुर रोड निवासी राहुल आर्या (25) पुत्र होरीलाल कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट की नौकरी करता था। राहुल के बड़े भाई अनिल कुमार ने बताया कि उसका भाई रोज की तरह बृहस्पतिवार रात दस बजे घर आया, लेकिन उसने खाना नहीं खाया। बताया कि रास्ते में उसका दोस्त मिला था। उसने खाना खा लिया है। इसके बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। रात 11 बजे बड़े भाई ने पूछा तो राहुल ने जवाब दिया कि परीक्षा की तैयारी के लिए वह पढ़ाई कर रहा है। सुबह दस बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर बड़े भाई ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर बड़े भाई ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो राहुल बिस्तर पर बेहोश पड़ा था, पास में एक इंजेक्शन की शीशी और सिरिंज पड़ी थी। वह राहुल को लेकर एसटीएच गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



बंद कमरे में मृत मिला फार्मासिस्ट
मामला संदिग्ध, बिस्तर पर मिली इंजेक्शन की शीशी और सिरिंज


राहुल की आज थी स्नातक की परीक्षा
अनिल कुमार ने बताया कि राहुल ने आयुर्वेद से फार्मेसी का कोर्स किया था। वर्तमान में वह ओपन यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को उसकी परीक्षा थी, लेकिन परीक्षा देने से पहले ही वह सबको छोड़कर चला गया। उसके पिता होरीलाल भी एक निजी अस्पताल में जॉब करते हैं। दो भाइयों में राहुल छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के चलते परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed