फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कर्मचारियों की अतिरिक्त नियुक्तियों पर परिसरों से रिपोर्ट तलब

कर्मचारियों की अतिरिक्त नियुक्तियों पर परिसरों से रिपोर्ट तलब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की अतिरिक्त नियुक्तियों पर परिसरों से रिपोर्ट तलब
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीते सालों हुई कर्मचारियों की अतिरिक्त नियुक्तियों के मामले में कुलपति की ओर गठित की गई कमेटी की सोमवार को बैठक हुई। कुलसचिव डॉ. महेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने हुई जांच के तमाम पक्षों की समीक्षा की।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि में कर्मचारियों की अतिरिक्त नियुक्तियों का मामला उजागर हुआ था। विवि की ओर से आयोजित कराई गई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में असफल रहने वाले कुछ अभ्यर्थियों की ओर से भर्ती में खामियों का आरोप लगाते हुए राजभवन, पीएमओ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कुमाऊं विवि से मामले में रिपोर्ट तलब की गई थी। इसके आधार पर तत्कालीन कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कुलसचिव डॉ. महेश कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी की ओर से विभिन्न पक्षों की जांच, दस्तावेजों को खंगालने की कार्रवाई की गई। सोमवार को हुई बैठक को लेकर कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि हुई जांच में सामने आए पक्षों की समीक्षा की गई। बताया कि विवि के डीएसबी, एसएसजे परिसर में कर्मचारियों की तैनाती से जुड़े मामले में रिपोर्ट मांगी है। बताया कि परिसरों से रिपोर्ट आने के बाद संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर उस रिपोर्ट को राजभवन भेजा जाएगा।
विज्ञापन



कर्मचारियों की अतिरिक्त नियुक्तियों पर परिसरों से रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed