फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंखे से लटका मिला टैक्सी चालक का शव

पंखे से लटका मिला टैक्सी चालक का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
पंखे से लटका मिला टैक्सी चालक का शव
हल्द्वानी। गोरखपुर मल्ला स्थित मकान में टैक्सी चालक का शव पंखे से लटका मिला है। परिजनों ने घटना की जानकारी भोटिया पड़ाव पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल सका। पुलिस चालक के तनाव के कारणों के बारे में भी जानकारी हासिल करने के लिए पत्नी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

चंपावत जिले के देवीधुरा पाटी का मूल निवासी टैक्सी चालक कुंदन सिंह फर्त्याल (45) पुत्र लक्ष्मण सिंह फर्त्याल अपनी ससुरालियों द्वारा दिए गए गोरखपुर मल्ला स्थित मकान में परिजनों के साथ 2007 से रह रहा था। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि उसकी पत्नी माया अपने दो बच्चों निखिल और मानेक को लेकर 15 दिन पहले गौलापार स्थित मायके चली गई थी। शनिवार से परिजन उसे कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिल रहा था। शक होने पर परिजन मल्ला गोरखपुर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने कुंडी तोड़ी तो अंदर टैक्सी चालक की गर्दन पंखे से लटकी थी। सूचना पर पहुंचे भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने शव को नीचे उतारा। चौकी प्रभारी ने बताया कि गौलापार निवासी ग्राम प्रधान चंदन सिंह नेगी और रिंकू नेगी कुंदन के साले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



पंखे से लटका मिला टैक्सी चालक का शव
15 दिन पहले बच्चों को लेकर गई थी मायके पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed