{"_id":"5d0fd9fe8ebc3e5eb83038c7","slug":"15613199185-haldwani-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलकर्मी ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटलकर्मी ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
sucide shimla
हल्द्वानी। ओखलकांडा में किराए पर रह रहे गंगौली मल्लीताल निवासी गोपाल सिंह मेहरा (30) पुत्र स्वर्गीय आन सिंह मेहरा ने रविवार सुबह जहर खा लिया। एसटीएच लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोपाल अल्मोड़ा स्थित एक होटल में काम करता था। बच्चों की पढ़ाई के लिए वह एक साल से ओखलकांडा में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। किसी कारण के चलते रविवार सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसी उसे एसटीएच लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गंगौली से उसके चाचा भुवाल सिंह और राजेंद्र सिंह मेहरा मोर्चरी पहुंचे। चाचा का कहना था कि गोपाल के पांच और तीन साल के दो बच्चे हैं। उसने किन कारणों के चलते जहर खाया, इस बारे में उसकी पत्नी भावना को ही पता होगा। गोपाल अपने पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद बच्चों के साथ पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मेडिकल चौकी पुलिस ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
होटलकर्मी ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
होटलकर्मी ने जहर खाकर जान दी