फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हत्या कर नहर में फेंका महिला का शव

हत्या कर नहर में फेंका महिला का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर नहर में फेंका महिला का शव
रामनगर में महिला का शव कब्जे में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। महिला की हत्या कर शव नंदपुर चिल्किया की बड़ी नहर में फेंक दिया गया। महिला के हाथ-पैर बंधे थे। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस शव की शिनाख्त के साथ ही घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने ग्राम चिल्किया नंदपुर की बड़ी नहर में महिला का शव देखा। कोसी नदी का जलस्तर कम होने के कारण यह नहर आजकल सूखी पड़ी है। सूचना मिलने पर कोतवाल रवि कुमार सैनी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सीढ़ी के सहारे शव को नहर से निकाल गया। मृतका की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है। उसने लाल रंग की कमीज और सलवार पहनी थी। संभावना जाताई जा रही है कि कहीं और हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को गहरी नहर में फेंका गया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए तो उनका कहना था कि महिला आसपास के क्षेत्र की नहीं लग रही है। पुलिस ने पंचनामा भर शव मोर्चरी में रख दिया। फोटो से उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने भी मौका मुआयना किया। बताया कि जल्द ही महिला की शिनाख्त कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इसके लिए यूपी समेत आसपास के जिलों के थानों को भी सूचित कर दिया गया है। पिछले माह बैलपड़ाव के करकट नाले में भी एक महिला का कंकाल मिला था। जबकि इससे पहले कोसी, क्यारी रोड पर मिले शवों की भी शिनाख्त न होने से पूर्व की कई घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या कर नहर में फेंका महिला का शव
पहचान छिपाने को चेहरा जलाने की कोशिश
महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही पुलिस


पहचान के लिए होटलों के चक्कर लगा रही पुलिस
महिला के शव के पास एक तौलिया, एक चादर, एक रुमाल मिला है। देखने में ये तीनों किसी होटल के लग रहे हैं। कोतवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने पीरूमदारा, ढिकुली, पाटकोट गांव के स्थानीय होटल और रिजॉर्टों में पहुंचकर जांच की। उद्देश्य यह था कि अगर यहां किसी के साथ महिला आई होगी तो उसकी पहचान हो जाएगी।

पहचान करने पहुंचा युवक
चिल्किया निवासी छोटे पुत्र नन्हे को जब पता चला कि एक महिला का शव मिला है तो वह मौके पर पहुंचे। उसने कोतवाल को बताया कि देखने में वह उसकी पत्नी मोनिका जैसी लग रही है, जो चार माह से लापता है। उसकी गुमशुदगी दर्ज है। छोटे ने बताया कि उसकी पत्नी के हाथ पर उसका नाम गुदा है। इस पर पुलिस ने महिला के दोनों हाथों को देखा तो उसका नाम नहीं मिला।


आम-लीची के सीजन में बढ़ जाती हैं घटनाएं
रामनगर फल पट्टी क्षेत्र है। इस कारण कोसी, दाबका से उपखनिज निकासी बंद होने के बाद तमाम मजदूर आम, लीची के बगीचों में पहरेदारी कर रहे हैं। इनमें से अधिक मजदूरों का सत्यापन नहीं हो सका है। इनमें से कइयों के आपराधिक प्रवृत्ति का भी होने की आशंका है। पुलिस अब बगीचों के ठेकेदारों से लेबरों का सत्यापन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed