फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हल्की साइड लगने पर कार सवारों ने बस चालक को पीटा

हल्की साइड लगने पर कार सवारों ने बस चालक को पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
हल्की साइड लगने पर कार सवारों ने बस चालक को पीटा
crime amar ujala
रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस की साइड से कार में टक्कर लगने से शनिवार को बैराज पर हंगामा हो गया। इसके बाद कार सवार लोगों ने रोडवेज चालक के साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां उनमें समझौता हो गया।
विज्ञापन

रामनगर डिपो की बस शनिवार दोपहर हल्द्वानी जा रही है, जब बस कोसी बैराज पर पहुंची तो सामने से आ रही एक कार में बस की साइड से हल्की टक्कर लग गई। इस पर कार सवार लोगों ने बस चालक पीके जोशी को नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में परिचालक गौरव जोशी से भी धक्कामुक्की कर दी। बैराज पर मारपीट होते देख वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को कोतवाली पहुंचाया। कार सवार दिल्ली के थे और जांच में उनकी गलती पाई गई तो कोतवाल ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर कार सवारों ने माफी मांगी और चालक को मरहम पट्टी के लिए खर्चा दिया। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं, मारपीट के दौरान बैराज पर काफी लंबा जाम भी लगा रहा। दो दिन पहले यहां रानीखेत रोड पर भी एक कार और स्कूटी की टक्कर के बाद हुई मारपीट से यातायात प्रभावित हुआ था। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


हल्की साइड लगने पर कार सवारों ने बस चालक को पीटा
पुलिस ने पहुंचाया कोतवाली, समझौता हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed