फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख वसूले, मुकदमा दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख वसूले, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख वसूले, मुकदमा दर्ज
सितारगंज के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर कोतवाली में कबूतरबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम मलपुरी सितारगंज निवासी अमरजीत सिंह पुत्र रिशाल सिंह ने अदालत को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बडिंया में अपने फूफा के घर रहता है। वहां से वह विदेश जाने के लिए आईईएलटीएस कोचिंग कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात दूर के रिश्तेदार जसवीर सिंह निवासी ग्राम भोजपुर बहेड़ी के साथ हुई। उसने 10 लाख रुपये देने पर आस्ट्रेलिया जाने का वीजा दिलाने की बात कही। कुछ दिन बाद जसवीर ने वीजा बनाकर उसकी फोटो कॉपी दिखाकर अमरजीत से 9 दिसंबर 2018 को साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। ओरिजनल आने पर बाकी पेमेंट देने की बात कही। अमरजीत का आरोप है कि जब उसने वेबसाइट पर चेक किया तो मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन


इस पर उसने जसवीर से बात की तो जसवीर उसे भुगतान देने को तैयार हुआ और साढ़े तीन लाख का चेक दे दिया। अमरजीत ने जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर जसवीर गालीगलौच और जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसआई प्रकाश राम ने बताया कि जसवीर सिंह के खिलाफ धारा 471,467,468,420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed