{"_id":"5d0405d68ebc3e5a1860eba8","slug":"156054471411-haldwani-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन जोड़ रहे चार मजदूर करंट से झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन जोड़ रहे चार मजदूर करंट से झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। फत्ताबंगर मोतीनगर में हाईटेंशन लाइन जोड़ रहे चार मजदूर शुक्रवार दोपहर करंट लगने से झुलस गए। इन मजदूरों को एसटीएच में भर्ती कराया हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है। घटना के पीछे विद्युत विभाग की लापरवाही बताई जा रही है। मजदूर अचंभित हैं कि शटडाउन लेने के बाद तारों में करंट कैसे दौड़ गया।
पिछले दिनों आए तूफान में फत्ताबंगर मोतीनगर में टूटी हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त करने के लिए ठेकेदार संजय पांडे के अधीन आठ मजदूर शुक्रवार को खंभे पर चढ़े थे। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार ने शटडाउन लिया था, लेकिन हाईटेंशन तार में अचानक करंट दौड़ गया, इससे बरेली जिले के पंढेरा निवासी राजपाल (27) पुत्र दरबारी लाल, प्रदीप (17) पुत्र नेतराम, राजवीर (22) पुत्र राम स्वरूप और बसानपुर शाही निवासी नंद किशोर (20) पुत्र मंगल झुलसकर खंभों से गिर गए। इन मजदूरों के साथियों ने उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया, जहां नंदकिशोर और प्रदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। नंदकिशोर का चेहरा काफी झुलस गया है और प्रदीप के सिर, पैर पर काफी चोटें लगी हैं। मजदूरों का कहना है कि अस्पताल में दवा का खर्च ठेकेदार द्वारा वहन किया जा रहा है। मजदूर नौ मई से ठेकेदार के अधीन काम कर रहे हैं।
हाईटेंशन लाइन जोड़ रहे चार मजदूर करंट से झुलसे
दो मजदूरों की हालत गंभीर, शटडाउन के बाद कैसे दौड़ा करंट
एक और मजदूर करंट से झुलसा
हल्द्वानी। ईश्वर विहार मल्ली बमौरी निवासी सुरेंद्र शर्मा के निर्माणाधीन मकान में कार्यरत मजदूर रियास करंट से झुलस गया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। विद्युत विभाग के एसओजी मनोज पांडे ने घटना की पुष्टि की है। मजदूर इंदिरानगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
जेई ने दो थानों में तहरीर दी
अवर अभियंता (विद्युत वितरण उप संस्थान धौलाखेड़ा) पुष्कर सिंह मेहरा ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। आरोप लगाया कि ईश्वर विहार मल्ली बमौरी में सुरेंद्र शर्मा 33 केवि विद्युत लाइन के नीचे अवैध रूप से मकान बना रहे हैं। यहां कार्यरत मजदूर रियाज करंट से झुलसा है। इसी प्रकार चार मजदूरों के झुलसने के मामले में जेई ने लालकुआं थाने में तहरीर दी है। बताया कि फत्ताबंगर कपूर फार्म बिजली के 11 केवि पर कार्य करते समय चार मजदूर करंट से झुलस गए। मजदूर ठेकेदार संजय पांडे के अधीन कार्य कर रहे थे। लालकुआं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।