फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस के पहरे में वर वधू ने लिए सात फेरे

पुलिस के पहरे में वर वधू ने लिए सात फेरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में वर वधू ने लिए सात फेरे
हल्द्वानी। सीएमटी कालोनी डहरिया में बुधवार की शाम घरातियों और बारातियों के बीच मारपीट हो गई। जमकर लात और घूंसे चले। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने वर-वधू ने सात फेरों की रस्म कराई।
विज्ञापन

छड़ायल निवासी युवक की शादी डहरिया की एक युवती से तय हुई थी। युवक का परिवार मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। बुधवार शाम बारात आने पर पहले बैंड बाजे में खूब धूम धड़ाका हुआ फिर नशे में धुत घराती और बराती आपस में भिड़ गए। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों को छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने पुलिस की एक टीम को भेजा तो बराती भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे दूल्हे को पकड़कर रोक लिया। पुलिस ने कहा कि वर और वधू के बीच तत्काल सात फेरे लिए जाएंगे। पुलिस के पहरे में वर वधू ने सात फेरे लिए। इस बीच बदायूं के महिपाल ने एसटीएच में अपना प्राथमिक उपचार कराया। पता चला कि शादी कराने वाले पंडित ने भी कुछ अपशब्द बोल दिया था। चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाया कि अब ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिससे शादी के पवित्र रिश्ते पर कोई प्रभाव पड़े। फिर विवाद होने पर पुलिस तत्काल दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हालांकि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


इधर बजा बैंड बाजा, उधर चले लात घूंसे
सीएमटी कालोनी डहरिया में नशे में धुत होकर भिड़ गए घराती और बाराती
पुलिस के पहरे में वर वधू ने लिए सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed