फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत
हल्द्वानी। बेतालघाट स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक मनोज पांडे की यहां जय दुर्गा कालोनी नवाबी रोड स्थित घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने कमरे में बेहोश पड़ा मिला।
विज्ञापन

40 वर्षीय मनोज पांडे जब मंगलवार की रात देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो पिता गिरीश चंद्र पांडे ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर कमरे के अंदर झांका गया तो मनोज बेहोश पड़े थे। परिवार वाले तुरंत उन्हें इलाज के लिए एसटीएच ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस की पूछताछ से पता चला कि घटना से पहले शिक्षक की पत्नी लीला अपनी तीन साल की बेटी के साथ नैनीताल स्थित मायके गई थी। मौत की सूचना मिलते ही वह लौट आईं।। शिक्षक के जीजा नवीन पांडे ने बताया कि मनोज का पिछले साल से हीरानगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराया गया था।
विज्ञापन


शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed