फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नीली बती लगाकर घूम रहे थे रिटायर आईजी के रिश्तेदार

नीली बती लगाकर घूम रहे थे रिटायर आईजी के रिश्तेदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
नीली बती लगाकर घूम रहे थे रिटायर आईजी के रिश्तेदार
नैनीताल। यूपी के रिटायर आईजी के नाम पर नीली बत्ती लगाकर घूम रहे रिश्तेदारों को मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने थाम लिया। पुलिस ने गाड़ी से नीली बत्ती उतरवा कर गाड़ी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

नैनीताल में आजकल पर्यटन सीजन चरम पर है। ऐसे में वीआईपी सुविधा के लालच में कई लोग अधिकारियों, मंत्रियों के नाम का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। रिश्तेदार भी खुद को उनके समकक्ष समझ रहे हैं जबकि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद सिर्फ डीएम, एसएसपी, दमकल विभाग, एंबुलेंस में ही बत्ती लगाने की अनुमति है। न्यायालय ने तो मंत्री और जजों को भी सामान्य गाड़ियां रखते हुए सादगी का इशारा किया है। इसके बाद भी बुधवार को आगरा यूपी के एक रिटायर आईजी के रिश्तेदार टवेरा गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर नैनीताल पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने मल्लीताल में उनकी गाड़ी को रोक नीली बत्ती लगाने का कारण पूछा। पूछताछ में बताया कि नीली बत्ती की गाड़ी में कोई अधिकारी नहीं है। बल्कि पूर्व आईजी के रिश्तेदार हनक दिखाने के लिए अवैध रूप से नीली बत्ती लगाकर घूम रहे हैं। कोतवाली अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी से नीली बत्ती उतारकर चालान कर दिया।
विज्ञापन



नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे रिटायर आईजी के रिश्तेदार
मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने थाम लिया, बत्ती उतरवाई, गाड़ी का किया चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed