फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चालक की हत्या गुस्साए लोग सड़क पर उतरे आगजनी की

चालक की हत्या गुस्साए लोग सड़क पर उतरे आगजनी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
चालक की हत्या गुस्साए लोग सड़क पर उतरे आगजनी की
हल्द्वानी। टैक्सी चालक कृष्णा मौर्या की हत्या से गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह लालडांठ रोड पर टायर जलाने के बाद चक्काजाम कर दिया। वह आरोपी पूर्व नौसेना कर्मी राजेंद्र सिंह मेहरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चालक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ग्राम प्रधान और पुलिस के समझाने पर जाम हटाया गया।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा सरदार की कोठी मल्ली बमोरी निवासी कृष्णा मौर्या (35) टैक्सी चलाता था। उसने मकान के सामने बंटाई पर सब्जी बोई थी। इस सब्जी के खेत को पूर्व नौसेना कर्मी राजेंद्र सिंह मेहरा की गाय चर जाती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार को भी राजेंद्र की गाय सब्जी चरने गई तो टैक्सी चालक ने विरोध जताया था। बहस के दौरान राजेंद्र ने टैक्सी चालक कृष्णा को रात में जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उसकी गाय चरेगी। कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। बुधवार की रात करीब दस बजे कृष्णा और उसकी पत्नी इंदिरा मौर्या कुत्ता लेकर टहल रहे थे। इस बीच झाड़ी के पीछे छिपे राजेंद्र सिंह मेहरा ने चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन पर वार को हाथ से रोकने में कृष्णा का पंजा कट कर अलग हो गया। वह मैदान की तरफ भागा और बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद भी कातिल ने उसकी गर्दन और हाथ पर वार किया। पत्नी के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तो कातिल भाग निकला। तब तक चालक की मौके पर मौत हो चुकी थी। मुखानी पुलिस ने कृष्णा विहार मल्ली बमोरी निवासी रिटायर्ड नौसेनाकर्मी राजेंद्र सिंह मेहरा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र बागेश्वर जिले के मलसूना कांडा का मूल निवासी है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


टैक्सी चालक की हत्या पर उबाल, जाम और आगजनी
हत्यारोपी पूर्व नौसेना कर्मी के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग


एक और हत्या की धमकी दे रहा था
कृष्णा के भांजे योगेश मौर्या ने बताया कि पुलिस जब राजेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए गई तो वह एक और हत्या की धमकी दे रहा था। वह धमकाते हुए कह रहा था कि वह जल्द ही जेल से छूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक का पंजा खेत में मिला
हल्द्वानी। कृष्णा मौर्या के हाथ का पंजा पुलिस ने बटाई के खेत से बरामद किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजेंद्र ने बेहोश होने के बाद भी कृष्णा को नहीं छोड़ा। वह लगातार वार करता रहा और गर्दन काट दी। ग्रामीणों के अनुसार वह कृष्णा के दोनों हाथ काटना चाहता था मगर लोगों के आने से भाग गया।

गांव में दबंगई से रहता है राजेंद्र
हल्द्वानी। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी राजेंद्र की दहशत के चलते शुक्रबाजार के मैदान में बच्चे खेलने नहीं जाते। वह उन्हें पत्थर मारकर भगा देता था। सरदार कोठी के समीप रहने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि घर में गंदगी करने पर उसने पड़ोसी के कुत्ते को छह माह पहले जान से मार डाला था। विरोध करने पर पत्नी को भी पीट देता था।

आरोपी के घर में ताला लगा
बृहस्पतिवार की सुबह चक्काजाम के समय आरोपी राजेंद्र सिंह मेहरा की पत्नी घर में ताला बंद कर चली गई। पूछने पर पता चला कि उसकी बेटी कही बाहर पढ़ाई करती है। घर में सिर्फ पति और पत्नी रहते हैं। राजेंद्र पतंजलि स्टोर चलाता है।

नेताओं ने बंधाया ढांढस
हल्द्वानी। चालक कृष्णा के हत्या की जानकारी मिलने पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कुमाऊं निगम विकास मंडल की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी और मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने परिजनों से मुलाकात की। तीनों नेताओं ने चालक की पत्नी और पिता को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

गरीब है कृष्णा का परिवार
हल्द्वानी। चालक की हत्या के बाद परिवार पर आफत का पहाड़ टूट गया है। पत्नी इंदिरा और पिता का रोते रोते हाथ बुरा हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर रहे चालक की पत्नी के ऊपर तीन बच्चों को पढ़ाने के साथ आजीविका की जिम्मेदारी अचानक आ गई है। तीन बच्चों में बेटी बैसाली खालसा इंटर कालेज में 12 वीं की छात्रा है। बेटा अजय मौर्या एमबी इंटर कालेज में 12 वीं और छोटा बेटा विक्की आठवीं का छात्र है। बेटे के शव को देखने के बाद पिता लालता प्रसाद मौर्या की रोते रोते आंखें पथरा गई थी। उसने 18 साल पहले मेहनत करके यहां घर बनाया था। एक झटके में सब कुछ उजड़ गया।


घटना के समय घर नहीं थे भाई
कृष्णा की हत्या के पहले छोटा भाई हरिओम पूर्णागिरी किसी काम से गया था। उससे छोटा जगदीश दमुआढूंगा स्थित ससुराल गया था। अन्य दो छोटे भाई मुकेश और तजेंद्र मौर्या ऑटो चलाने के लिए शहर में गए थे। बड़े भाई के हत्या की जानकारी मिलने पर अन्य भाई घर पहुंचे थे। घर में सिर्फ बूढ़े पिता लालता प्रसाद मौर्या चालक के बच्चों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed