फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाथी ने मावे से भरा कैंटर पलटा

हाथी ने मावे से भरा कैंटर पलटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
हाथी ने मावे से भरा कैंटर पलटा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रामनगर (नैनीताल)

विज्ञापन


एनएच-121 पर हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार तड़के एक हाथी ने सड़क पार करते हुए मावा से भरे कैंटर को पलट दिया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

रामनगर से सराईखेत जा रहा मावे से भरा कैंटर (यूके-06सीए-6991) बुधवार सुबह करीब चार बजे जब धनगढ़ी नाले के पास पहुंचा तभी अचानक सड़क पर हाथी आ गया। उसने कैंटर को पलट दिया और कैंटर में लदा मावा भी खाया। इसके बाद चला गया। कैंटर पलटने से चालक मुकेश सिंह बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आई। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं कैंटर चालक ने मावा को दूसरे कैंटर से भेजा। कैंटर को दोपहर बाद सही किया गया है।

कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि हाथी ने सड़क पार करते हुए कैंटर को टक्कर मारकर पलटा था। वन कर्मियों ने फायरिंग करके हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

उधर, धनगढ़ी गेट पास ही हाथियों को झुंड हाइवे पर आ गया था। यह देख पर्यटक काफी उत्साहित हो गए। पर्यटकों की एक कार हाथियों के बेहद करीब पहुंच गई थी, जिस पर एक हाथी ने कुछ दूरी तक कार का पीछा भी किया। वहां मौजूद वन कर्मियों ने पटाखे फोड़कर हाथियों को वहां से खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed