फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चार चंदन तस्कर रंगे हाथ दबोचे

चार चंदन तस्कर रंगे हाथ दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
चार चंदन तस्कर रंगे हाथ दबोचे
ख्ाैरा की लकड़ी - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के गश्ती दल ने वन विभाग की नर्सरी से चंदन का पेड़ काटते हुए चार तस्करों को रंगेहाथों दबोच लिया। इनके पास से काटे गए चंदन की पेड़ की लकड़ी और आरा बरामद हुआ है। टीम ने वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तड़के साढ़े तीन बजे तराई केंद्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज की गश्ती दल गश्त पर था। गश्ती दल को जज फार्म नर्सरी के पास एक पेड़ गिरने की आवाज सुनाई थी। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रंजीत निवासी जगदंबानगर, पप्पू मौर्या निवासी बहेड़ी, कोमल, प्रथम राय निवासी दिनेशपुर को दबोच लिया। इनके पास से चंदन के चार गिल्टे, आरा बरामद किया गया। टीम ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया। टीम में वन दरोगा उमेश जोशी, आशुतोष आर्या, रघुवर सिंह रजवार, नवल किशोर, गणेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व भी तस्कर कई बार वन विभाग की जज फार्म की नर्सरी से चंदन का पेड़ काट चुके हैं। इन घटनाओं में शामिल कई आरोपी पकड़े भी गए थे।
विज्ञापन


चंदन का पेड़ काटते चार तस्कर दबोचे
मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे गए, माल और आरा जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed