{"_id":"5cf58472bdec22076019f6ba","slug":"15595940941774-nainital-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 74 मामले के फरार चल रहे दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एनएच 74 मामले के फरार चल रहे दो आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। एनएच 74 भूमि घोटाले के आरोपी दो किसानों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम नरेंद्र दत्त की अदालत में पेश किया। अदालत के निर्देश पर दोनों को 14 दिन के न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार दो जून को एसआईटी ने एनएच 74 भूमि घोटाले के मामले में दो आरोपी किसान बलविंदर सिंह निवासी पिन्नीखेड़ा, नन्हें निवासी केलाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर कृषि भूमि को अकृषि दिखाकर करोड़ों रुपये का मुआवजा लेने का आरोप है। यह लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
एनएच 74 मामले के फरार चल रहे दो आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
एनएच 74 मामले के फरार चल रहे दो आरोपियों को भेजा जेल