फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिलाओं ने किया कोतवाली का घेराव

महिलाओं ने किया कोतवाली का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने किया कोतवाली का घेराव
अपराध रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम जस्सागांजा, चिल्किया, जोगीपुरा की महिलाओं ने शुक्रवार को कोतवाल रवि कुमार सैनी को ज्ञापन सौंपा। उनसे नशाखोरी रोकने की मांग की। बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रशिक्षु सीओ संगीता टम्टा को भी घेरा था। महिलाओं का कहना था कि गांव में पिछले लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार हो रहा है। नशे में युवा पीढ़ी भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। बड़े और युवा पीढ़ी इस नशे के कारण बर्बाद हो रही है। महिलाओं, बच्चों का अकेले चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को नशेड़ियों, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान आशा बिष्ट, भावना भट्ट, बसंती राणा, बीना रावत, कमला ढौंडियाल, मीना मौलेखी, दीपा कोटिया, अंजू सुंदरियाल, दीप्ति रावत आदि थे।
विज्ञापन



नशाखोरी के विरोध में आए लोग
महिलाओं ने रामनगर कोतवाली घेरी


नशे के खिलाफ कालाढूंगी तहसील में ग्रामीणों का हंगामा
कालाढूंगी (नैनीताल)। शिव पार्वती संगठन के बैनर तले एकजुट गांव गुलजारपुर, रामसिंह, पूरनपुर, देवीपुरा के ग्रामीण शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन जोशी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। वहां नारेबाजी के बीच विरोध, प्रदर्शन किया। एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि कुछ बाहरी लोग चरस, स्मैक और कच्ची शराब की थैलियां लाकर हमारे गांवों में बेच रहे हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। कहा कि मादक पदार्थों के तस्करों पर 10 दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ संबोधित ज्ञापन डीएम, एसडीएम, थानाध्यक्ष को भी भेजा गया है। बाली राम, मधुली देवी, पूनम खन्ना, नीमा देवी, नंदन सिंह, सुशीला देवी, कविता, प्रेम राम, हरि दत्त, ललित मोहन कांडपाल, खष्टी देवी, मोहन राम, नेहा बिष्ट, चित्रा जोशी, देवेंद्र लाल, मुन्नी देवी, गंगा देवी, हेमा बिष्ट, डीके जोशी, शोभा कन्याल, लक्ष्मी देवी, भवानी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed